
आज दिनांक 04.05.2026 को स्टेशन निदेशक, मथुरा जंक्शन के कार्यालय में राजभाषा हिंदी की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्टेशन निदेशक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा की गई।
बैठक में मथुरा जंक्शन क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया गया। यह उल्लेख किया गया कि मथुरा जंक्शन ‘क’ क्षेत्र में होने के कारण यहां राजभाषा संबंधी कार्यों का निष्पादन शत-प्रतिशत किया जा रहा है।
आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं श्री बीरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में राजभाषा हिंदी का कार्य अत्यंत सराहनीय ढंग से संचालित हो रहा है।
बैठक के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ावा देने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिकतम उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। बैठक का उद्देश्य राजभाषा नीति के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना तथा हिंदी के प्रयोग को निरंतर प्रोत्साहित करना रहा।


