आगरा। बी डी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में क्रीड़ा भारती एवं जिला एमेच्योर खो खो संघ आगरा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 12 बालिका वर्ग में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता का शुभारंभ आगरा जिला खो खो संघ के अध्यक्ष डॉ गिरधर शर्मा, क्रीड़ा भारती के नगर महामंत्री राजीव सोई एवं बी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य प्रबंधक देव व्रत शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।
नॉकआउट टूर्नामेंट में प्रथम दिन बालक एवं बालिका वर्ग के सेमीफाइनल तक के मैच खेले गए। जिसमें से बालिका वर्ग में जीजीआईसी कलाल खेरिया की बालिकाएं एवं सेंट एंड्रयूज स्कूल कर्मयोगी कमला नगर की बालिकाओं के बीच में फाइनल मैच खेला गया। जिसमें कलाल खेरिया की बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सैंट एंड्रयूज की टीम को 1 पॉइंट 1 इनिंग से हराकर प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया ।
बालक वर्ग का फाइनल बहुत ही रोमांचक रहा जो कि सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा एवं सेंट सी एफ एंड्रयूज स्कूल पीली पोखर के मध्य खेला गया। जिसमें सेंट फ्रांसिस के बालकों ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 18~ 14 के स्कोर के साथ पहली बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने का गौरव प्राप्त किया। बालिका वर्ग में तृतीय स्थान के लिए संयुक्त रूप से सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा आगरा एवं बी डी कॉन्वेंट स्कूल आगरा की टीमों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया। बालक वर्ग में तृतीय स्थान के लिए संयुक्त रूप से भारतीय बाल विद्या मंदिर स्कूल एवं लाइफ लाइन स्कूल के बच्चों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया। पुरस्कार वितरण समारोह आदरणीय मुख्य अतिथि डॉक्टर देवव्रत शर्मा (चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर बी डी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ) क्रीडा भारती के नगर महामंत्री राजीव सोई , ब्रज प्रांत मंत्री मोहित वर्मा, श्री चंद्र व्रत सारस्वत (मैनेजिंग डायरेक्टर बी डी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एवं स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति कोहली मैडम के द्वारा किया गया । प्रतियोगिता में निर्णायकों में केपी सिंह ,उमाशंकर पाठक, विनीत कुमार ,उदय प्रताप सिंह, राजमणि सिंह ,प्रियांशु परमार, मोहित यादव एवं विकास कुमार ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन बखूबी किया।
प्रतियोगिता के सभी पुरस्कारों की स्पॉन्सरशिप सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी आगरा के द्वारा की गई। प्रतियोगिता का संचालन जिला एमेच्योर खो-खो संघ के सचिव पवन सिंह एवं बी डी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उप प्रधानाचार्य रिपुदमन सिंह के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कारों में बालक वर्ग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विशाल कुमार (सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल) बेस्ट डिफेंडर ऑफ़ द टूर्नामेंट क्षितिज कठेरिया (सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा आगरा), बेस्ट अटैकर ऑफ़ द टूर्नामेंट अभिषेक कुमार ( सेंट सीएफ एंड्रयूज स्कूल) मैन ऑफ़ द मैच फाइनल योगेंद्र (सेंड सी एफ एंड्रयूज स्कूल) रहे। बालिका वर्ग में बेस्ट अटैकर ऑफ द टूर्नामेंट सिद्धि राठौर (सेंट एंड्रयूज स्कूल कर्मयोगी ) प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट खुशी गुप्ता (सेंट एंड्रयूज स्कूल कर्मयोगी) बेस्ट डिफेंडर ऑफ़ द टूर्नामेंट अनामिका यादव ( जीजीआई सी कलाल खेरिया ) वीमेन ऑफ़ द मैच फाइनल सिया यादव (जीजीआईसी कलाल खेरिया) रहे। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती दीप्ति कोहली के द्वारा किया गया प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जयकारों के साथ हुआ ।


