आगरा । सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है की आगरा फोर्ट -बांदीकुई रेल खण्ड पर स्थित ईदगाह –बिचपुरी के मध्य समपार सं०- 06 (किमी -4/802) के मध्य अनुरक्षण का कार्य दिनांक 21.10.2026 से 23.10.2026 तक होना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 21.10.2026 को रात्री 08.00 बजे से दिनांक 23.10.2026 सुबह 8.00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग समपार सं-06 से गुजरने वाले वाहनों को पास में ही फाटक संख्या- 08 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है |
जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे |


