सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि गाड़ी संख्या 01941/01942 (आगरा कैंट–पलवल–आगरा कैंट) तथा 01943/01944 (आगरा कैंट–रुंधी–आगरा कैंट) विशेष मेमू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है| रद्द रहने वाली ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
1. गाड़ी संख्या 01941/01942 (आगरा कैंट–पलवल–आगरा कैंट) विशेष मेमू ट्रेन
गाड़ी संख्या 01941 (आगरा कैंट से): 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक।
गाड़ी संख्या 01942 (पलवल से): 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक।
2. गाड़ी संख्या 01943/01944 (आगरा कैंट–रुंधी–आगरा कैंट) विशेष मेमू ट्रेन
गाड़ी संख्या 01943 (आगरा कैंट से): 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक।
गाड़ी संख्या 01944 (रुंधी से): 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक।


