आगरा। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर की सूचना अनुसार माध्यमिक विद्यालयों की योग ओलंपियाड प्रतियोगिता 23 अप्रैल को एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग में एक विद्यालय से केवल एक बालक या एक बालिका प्रतिभाग कर सकते हैं ।इसमें केवल कक्षा 9 एवं 10 में अध्ययनरत 14 से 17 वर्ष तक के बालक प्रतिभाग़ कर सकते हैं ।अधिक जानकारी हेतु जनपदीय क्रीड़ा सचिव डा रीनेश मित्तल से संपर्क कर सकते हैं। इसमें चयनित छात्र 24 अप्रैल को राजकीय विद्यालय आगरा में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ करेंगे।


