आखिर क्यों बदायूं में मंच पर फफक-फफक कर रोने लगीं सांसद संघमित्रा मौर्य?

Politics

बदायूं में मंच पर फफक-फफक कर रोने लगीं सांसद संघमित्रा मौर्य, भाजपा ने नहीं दिया है टिकट

बदायूं। उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने संघमित्रा मौर्य का टिकट काटकर दुर्विजय शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद भी संघमित्रा मौर्य भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में जुटी हुई हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोती हुई दिख रहीं हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। इससे पहले भाजपा के नेता मंच पर अपने अपने स्थान पर बैठे हुए थे। इसमें संघमित्रा मौर्य भी बैठीं हुईं थीं। इस दौरान अचानक संघमित्रा मौर्य मंच पर रोने लगीं, जो मीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, संघमित्रा मौर्य आखिर क्यों रो रहीं हैं इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

कहा जा रहा है कि, संघमित्रा मौर्य टिकट कटने के कारण भावुक हो गईं थीं, जिसके कारण मंच पर उनकी आंखे नम हो गईं। इस बार भाजपा ने बदायूं से दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने यहां से शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया है।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *