वेब-आधारित अनुप्रयोग “एनसीआर-सफर – स्टाफ एकोमोडेशन एंड फैसिलिटी एलाॅटमेंट इन रेलवे” का हुआ शुभारंभ

Press Release उत्तर प्रदेश

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा वेब-आधारित अनुप्रयोग “एनसीआर-सफर – रेलवे में कर्मचारियों के लिए आवास एवं सुविधाओं का आवंटन” का शुभारंभ किया गया। एनसीआर-सफर एक केंद्रीकृत वेब-आधारित अनुप्रयोग है, जिसे उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत अवकाश गृह (Holiday Homes) एवं अधीनस्थ विश्राम गृह (Subordinate Rest Houses) के ऑनलाइन बुकिंग एवं पारदर्शी आवंटन हेतु विकसित किया गया है, जो भारतीय रेल के कर्मचारियों के लिए देशभर में उपलब्ध है।
यह अनुप्रयोग आईटी सेल/एनसीआर के अधिकारियों  आशीष कुमार,  अमित कुमार एवं  अनिल कुमार पटेल द्वारा अतुल कुमार मिश्रा, मुख्यप्रबंधक/सूचना प्रौद्योगिकी एवं उप महाप्रबंधक (सामान्य)/उ.म.रे.के सक्षम मार्गदर्शन में विकसित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य आवंटन प्रक्रिया का डिजिटलीकरण एवं सरलीकरण करना है।
एनसीआर-सफर की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
• ओटीपी आधारित पंजीकरण, जिसमें अनिवार्य एचआरएमएस आईडी और पीएफ नंबर हैं
• अवकाश गृह एवं विश्राम गृहों की केंद्रीकृत ऑनलाइन बुकिंग सुविधा
• रीयल-टाइम उपलब्धता एवं स्थान आधारित खोज
• पारदर्शी ऑनलाइन अनुमोदन प्रक्रिया
• क़्यू आर कोड आधारित बुकिंग रसीद
• उपयोगकर्ता, प्रशासक एवं केयरटेकर हेतु अलग-अलग डैशबोर्ड
• बुकिंग की स्थिति (स्वीकृत/लंबित/अस्वीकृत) की ऑनलाइन ट्रैकिंग
• अवकाश गृहों एवं अधीनस्थ विश्राम गृहों के कमरों की उपलब्धता एवं आवंटन प्रबंधन व्यवस्था
• स्वचालित रिपोर्टिंग एवं निगरानी सुविधा
यह प्रणाली बुकिंग से लेकर अनुमोदन तथा चेक-इन/चेक-आउट तक की संपूर्ण प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर मैनुअल कार्यप्रणाली को समाप्त करती है, जिससे समय की बचत, पारदर्शिता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। यह कर्मचारियों के लिए सुविधा, जवाबदेही एवं बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव सुनिश्चित करेगी।
महाप्रबंधक ने आईटी सेल/एनसीआर के प्रयासों की सराहना करते हुए बेहतर प्रशासन एवं सेवा वितरण के लिए डिजिटल तकनीकों के उपयोग पर बल दिया। NCR-SAFAR का शुभारंभ उत्तर मध्य रेलवे में आधुनिकीकरण एवं डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *