
आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद आगरा में दिनांक 01 नवम्बर 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर आगरा में किया जा रहा है। पंकज कुमार-I, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह जानकारी दी है कि शिविर के सफल आयोजन तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा तैयारियाँ की जा रही हैं।
इसी क्रम में शिविर की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करने तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन करने हेतु दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर, आगरा स्थित नवीन सभागार कक्ष में एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा शिविर की तैयारियों एवं विभागीय कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की जाएगी तथा शिविर को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।


