
आगरा। सनराइज किड्स पब्लिक स्कूल सोहल्ला में मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल में बच्चों की माताओं के लिए विभिन्न प्रकार की रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
डांस प्रतियोगिता में नाव्या और अंशिका की मम्मी ने प्रथम स्थान, काव्यांश की मम्मी ने द्वितीय स्थान और तेजल की मम्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही, ‘बोतल भरने वाली रेस’ में लावण्या की मम्मी प्रथम, तनीक्षा की मम्मी द्वितीय और वंशू की मम्मी तृतीय स्थान पर रहीं। ‘पिलो रेस’ में रितेश की मम्मी ने प्रथम, अजान की मम्मी ने द्वितीय और रौनक की मम्मी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सिंह रहीं, जिन्होंने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंच का संचालन अध्यापिका अफसाना खान, श्रीमती करुणा बिंदा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की संरक्षक विटोला देवी ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं उन्हें अधिक कामयाब बनाने के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। अंत में, स्कूल के प्रबंधक अजय सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


