शारदा वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों का यूपी लैक्रॉस टीम में चयन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। Sharda World School के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि विद्यालय के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश लैक्रॉस टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी 10 से 12 मई तक Sundar Nagar में आयोजित होने वाले Federation Cup में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय के जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें राघव मित्तल, हरमन सिंह, आर्यन कुमार एवं शशांक शर्मा शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के HOS Satyaki Banerjee, स्कूल एडवाइजर Garima Yadav तथा वाइस प्रिंसिपल Neeta Rani ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन एवं खेल विभाग ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का उत्साह देगी।विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *