
आगरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कार्मिक विभाग, आगरा मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में आगरा मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के विचारों, उनके योगदान एवं सामाजिक समानता के संदेश को प्रसारित किया गया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में प्रथम स्थान श्री संजीव कुमार जाटव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट , द्वितीय स्थान-कु.राखी वर्मा, कार्यालय अधीक्षक कार्मिक एवं तृतीय स्थान – श्री राजपाल सिंह सीनियर टीई/आगरा कैंट रहे। विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आगरा मंडल द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से कर्मचारियों में जागरूकता, सहभागिता एवं प्रेरणा को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।


