
मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता के निर्देशन में यात्रियों की सुविधा को बढ़ाते हुए आज दिनांक 13.07.2026 से डीग रेलवे स्टेशन पर यूटीएस-कम-पीआरएस (UTS-cum-PRS) सुविधा का शुभारंभ किया गया।
यात्री सुविधाओं में वृद्धि तथा स्थानीय जनमानस की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा की शुरुआत की गई है। अब डीग एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर ही आरक्षित (PRS) एवं अनारक्षित (UTS) टिकट प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों का समय एवं श्रम दोनों की बचत होगी तथा उन्हें बेहतर एवं सुगम टिकटिंग सुविधा प्राप्त होगी।


