आगरा की टीम शनिवार को भिवानी,हरियाणा खेलने के लिये रवाना होगी, शुभकामनाएं
आगरा। इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ जोन महिला फुटबाल प्रतियोगिता भिवानी, हरियाणा में 9 से 13 फरवरी तक होगी। जिसमें अंबेडकर विश्व विद्यालय आगरा की टीम खेलने के लिये जाएगी। विवि फुटबाल टीम की कप्तान – उर्वशी सिकरवार भौर उपकप्तान श्रुति जादोन को बनाया गया है। टीम की अन्य खिलाड़ियों में प्रीती,प्रिया, इल्मा,बुलबुल, सेवी यादव,दीक्षा आदि हैं। टीम के मुख्य कोच योगेश वर्मा और टीम मैनेजर सचिन कुमार बनाये गये हैं। टीम का चयन अंबेडकर विवि के स्पोर्ट्स आफीसर डा. अखिलेश सक्सेना और आगरा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान उर्फ बिल्लू चौहान की अगुवाई में हुआ। विवि की टीम शनिवार को सुबह भिवानी, हरियाणा के लिये रवाना होगी। आगरा के विवि की फुटबाल टीम में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की है। इसलिये विवि को इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। महिला टीम को आगरा के फुटबाल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।


