यूपी पेपर लीक मामला: अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती मामले का मास्टरमाइंड दबोचा

State's

Paper Leak Case Busted : अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती मामले का मास्टरमाइंड दबोचा

लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती व आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है। इसकी जानकारी यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में अब तक 396 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती में पेपर ट्रांसपोर्ट करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों शिवम गिरी, रोहित पांडेय व अभिषेक गुप्ता की मदद से पेपर लीक किया गया था। मामले के मास्टर माइंड सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गाजियाबाद से तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। चौथे आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जो पटना में डॉक्टर है। इस गैंग ने सीधे ट्रांसपोर्ट कंपनी से कॉन्टेक्ट किया, जिसके थ्रू पेपर छपकर आने थे।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *