झांसी–हजरत निजामुद्दीन के बीच अनारक्षित तथा ललितपुर–हजरत निजामुद्दीन के बीच आरक्षित विशेष ट्रेनों का होगा संचालन

Press Release उत्तर प्रदेश

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे चलाएगा दो जोड़ी पूजा विशेष ट्रेनें

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो जोड़ी पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01901/01902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हजरत निजामुद्दीन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन का संचालन छह-छह फेरों में किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 07, 08, 09, 11, 12 एवं 13 नवंबर 2026 को तथा वापसी में गाड़ी संख्या 01902 हजरत निजामुद्दीन से 08, 09, 10, 12, 13 एवं 14 नवंबर 2026 को संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 01901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से रात्रि 19:20 बजे प्रस्थान कर दतिया 19:40 बजे पहुंचकर 19:42 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद डबरा 20:10 बजे पहुंचकर 20:12 बजे, ग्वालियर 21:15 बजे पहुंचकर 21:20 बजे, मुरैना 22:00 बजे पहुंचकर 22:02 बजे, धौलपुर 22:28 बजे पहुंचकर 22:30 बजे तथा आगरा कैंट 23:10 बजे पहुंचकर 23:15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन मथुरा जंक्शन 00:05 बजे पहुंचकर 00:10 बजे, कोसी कलां 00:40 बजे पहुंचकर 00:42 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन प्रातः 03:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01902 हजरत निजामुद्दीन से प्रातः 04:25 बजे प्रस्थान कर कोसी कलां 07:30 बजे पहुंचकर 07:32 बजे, मथुरा जंक्शन 08:10 बजे पहुंचकर 08:15 बजे, आगरा कैंट 09:10 बजे पहुंचकर 09:15 बजे, धौलपुर 10:48 बजे पहुंचकर 10:50 बजे, मुरैना 11:40 बजे पहुंचकर 11:42 बजे, ग्वालियर 13:00 बजे पहुंचकर 13:02 बजे, डबरा 13:43 बजे पहुंचकर 13:45 बजे तथा दतिया 14:20 बजे पहुंचकर 14:22 बजे प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात ट्रेन दोपहर 15:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 14 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01927/01928 ललितपुर–हजरत निजामुद्दीन–ललितपुर आरक्षित पूजा विशेष ट्रेन का संचालन एक-एक फेरे में किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01927 दिनांक 10 नवंबर 2026 को ललितपुर से सायं 17:10 बजे प्रस्थान कर बबीना 18:35 बजे पहुंचकर 18:37 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 19:10 बजे पहुंचकर 19:20 बजे, दतिया 19:40 बजे पहुंचकर 19:42 बजे, डबरा 20:10 बजे पहुंचकर 20:12 बजे, ग्वालियर 21:15 बजे पहुंचकर 21:20 बजे, मुरैना 22:00 बजे पहुंचकर 22:02 बजे, धौलपुर 22:28 बजे पहुंचकर 22:30 बजे तथा आगरा कैंट 23:10 बजे पहुंचकर 23:15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन मथुरा जंक्शन 00:05 बजे पहुंचकर 00:10 बजे तथा कोसी कलां 00:40 बजे पहुंचकर 00:42 बजे प्रस्थान करेगी और प्रातः 03:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01928 दिनांक 11 नवंबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से प्रातः 04:25 बजे प्रस्थान कर पलवल स्टेशन से 05:50 बजे तीसरी लाइन से गुजरते हुए कोसी कलां 07:30 बजे पहुंचकर 07:32 बजे, मथुरा जंक्शन 08:10 बजे पहुंचकर 08:15 बजे, आगरा कैंट 09:10 बजे पहुंचकर 09:15 बजे, धौलपुर 10:48 बजे पहुंचकर 10:50 बजे, मुरैना 11:40 बजे पहुंचकर 11:42 बजे, ग्वालियर 13:00 बजे पहुंचकर 13:02 बजे, डबरा 13:43 बजे पहुंचकर 13:45 बजे तथा दतिया 14:20 बजे पहुंचकर 14:22 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 15:00 बजे पहुंचकर 15:05 बजे, बबीना स्टेशन 15:28 बजे पहुंचकर 15:30 बजे प्रस्थान करेगी और अंततः सायं 16:45 बजे ललितपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।
रेल प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को व्यवस्थित करने तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय विशेष ट्रेनों के निर्धारित समय एवं ठहराव की जानकारी प्राप्त कर इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *