07 से 20 सितंबर तक यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सेवा की सुविधा
यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आगरा कैंट–पलवल–आगरा कैंट के बीच अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन 07 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक कुल 14 ट्रिप संचालित होगी।
ट्रेन सं. 01941 आगरा कैंट–पलवल अनारक्षित मेमू स्पेशल आगरा कैंट से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 09:45 बजे पलवल पहुंचेगी। वापसी में उक्त ट्रेन सं. 01942 पलवल–आगरा कैंट मेमू स्पेशल पलवल से सुबह 10:00 बजे रवाना होकर दोपहर 01:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
आगरा कैंट से चलने के बाद यह ट्रेन रुकनता, बाद, मथुरा जं., छाता, कोसी कलां और होडल स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में भी निर्धारित स्टेशनों पर यात्रियों के लिए ठहराव उपलब्ध रहेगा।
यह रेल सेवा अनारक्षित मेमू स्पेशल के रूप में संचालित होगी, जिससे यात्रियों को इस रेलखंड पर आवागमन के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। आगरा मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ उठाएं।


