
आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉक्टर हरि सिंह की सूचनाअनुसार भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल से प्राप्त पत्र के अनुसार जोधपुर के एआईआईएमएस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित होने वाले जोधपुर कप में आगरा के राहुल सक्सेना को रेफरी नियुक्त किया जोधपुर कप एक बहुत ही प्रेस्टीजियस प्रतियोगिता है जिसमें है देश के सर्वश्रेष्ठ बास्केट बॉलर जो इंडिया को रिप्रेजेंट करते हैं वह सभी इसमें खेलते हैं ।
राहुल सक्सेना सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज में क्रीड़ाधिकारी है। इनके चयन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेसी, जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल, सचिन दत्त जोशी, शैलेंद्र सोनी, हरेंद्र प्रताप शर्मा हैप्पी, गौरव कुमार ,दीपक कुमार ,कुलदीप, प्रतिभा रावत जैन, अयंत राणा, मनीष वर्मा ,हिमांशु गुप्ता, श्यामवीर सिंह ,आशीष वर्मा , नमनदीप सिंह आदि ने बधाई दी है।


