रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि झाँसी –मानिकपुर रेलखंड पर मऊरानीपुर-रोरा खंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण रेल संचालन में परिवर्तन किया जा रहा है जो निम्नानुसार प्रभावी होगा :-
रद्दीकरण :
1. गाड़ी संख्या 11801ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 27.07.26 और 28.07.26 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 11802 प्रयागराज – ग्वालियर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 28.07.26 और 29.07.26 को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू प्रतिदिन संचालित होने वाली दिनांक 27.07.26 और 28.07.26 को निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 64614 बांदा – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू प्रतिदिन संचालित होने वाली दिनांक 27.07.26 और 28.07.26 को निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मानिकपुर मेमू दिनांक 28.07.26 को रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 64612 मानिकपुर से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू दिनांक 28.07.26 को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
1. गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर – खजुराहो अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 27.07.26 को अपने निर्धारित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – महोबा – खजुराहो के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – देलवाड़ा – बिरारी- खजुराहो के रास्ते संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर अपने प्रारंभिक स्टेशन दिनांक 28.07.26 को अपने निर्धारित मार्ग खजुराहो – महोबा – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खजुराहो – बिरारी-देलवाड़ा – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते संचालित होगी।
री शेड्यूल
1. गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर से प्रयागराज दिनांक 19.07.26 और 21.07.26 से 26.07.26 तक कुल 7 फेरों को 120 मिनट री शेड्यूल अर्थात् समय पुनर्निर्धारित कर संचालित की जाएगी।
गाड़ियों का विनियमन
1. गाड़ी संख्या 12176 ग्वालियर से हावड़ा चंबल एक्सप्रेस दिनांक 21.07.26 और 28.07.26 को 60 मिनट विनियमित की जाएगी।
2. गाड़ी संख्या 12176 आगरा कैंट से हावड़ा चंबल एक्सप्रेस दिनांक 23.07.26 को 60 मिनट विनियमित की जाएगी।
3. गाड़ी संख्या 04191ग्वालियर से रीवा दिनांक 22.07.26 को 60 मिनट विनियमित की जाएगी।


