सड़क और नाली की बदहाल व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

Press Release उत्तर प्रदेश

*आगरा।* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला आगरा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचा और नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम से मुलाकात कर वार्ड 55 नगला भोले मोहम्मद पुर, राजनगर शाहदरा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि क्षेत्र में सड़क और नाली व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में कई छोटे उद्योग एवं फैक्ट्रियां संचालित हैं, जहां माल लाने और ले जाने वाले वाहन खराब सड़कों के कारण अक्सर फंस जाते हैं। इससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं तथा मजदूरों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

व्यापार मंडल ने मांग की कि जनहित और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द पक्की सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि नगर निगम प्रशासन समस्या की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा तथा निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष गिर्राज प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, युवा जिलाध्यक्ष अनुराग गोयल,किशोर बुधरानी, राम कुमार गोयल,मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, रोहित आयलानी महिला मंडल अध्यक्ष आशा अग्रवाल, मुकेश शर्मा, दीपक दयानी , पूजा जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *