सभी सर्राफा कारोबारियों, व्यापारी बंधुओं ने भी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा की गई अपील का पूर्ण समर्थन करने, राष्ट्रहित में अनावश्यक गोल्ड परचेज न करने, वैश्विक परिस्थितियों के प्रति ग्राहकों को भी जागरूक करने तथा इस राष्ट्रीय मुहिम में अपना पूर्ण सहयोग, समर्थन देने की कही बात

Press Release उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी  की ओर से वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत ‘एक साल तक सोना न खरीदने’ की अपील पर शासन के निर्देशानुसार,पुलिस आयुक्त  दीपक कुमार  तथा जिलाधिकारी  मनीष बंसल  की अध्यक्षता में, पुलिस आयुक्त सभागार में बैठक संपन्न

बैठक में शहर तथा जनपद की विभिन्न सर्राफ एसोसिएशन पदाधिकारी/ प्रतिनिधियों,सोने व चांदी के थोक व खुदरा कारोबारियों,व्यापारी बंधुओं की रही उपस्थिति

विभिन्न प्लेटफार्म में चल रही अफवाह कि देश में सोना, चांदी खरीद पर कोई पाबंदी है, नितांत निराधार व तथ्यहीन

 

आगरा.18.05.2026.आज प्रधानमंत्री भारत सरकार  नरेंद्र मोदी की ओर से वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और अर्थव्यवस्था के हित में ‘एक साल तक सोना न खरीदने’ की अपील पर शासन के निर्देशानुसार,पुलिस आयुक्त  दीपक कुमार जी तथा जिलाधिकारी  मनीष बंसल  की अध्यक्षता में शहर तथा जनपद की विभिन्न सर्राफ एसोसिएशन पदाधिकारी/ प्रतिनिधियों,सोने व चांदी के थोक व खुदरा कारोबारियों,व्यापारी बंधुओं के साथ के पुलिस लाइन स्थित पुलिस आयुक्त सभागार में बैठक संपन्न हुई

बैठक में बताया गया कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड खरीदार है।देश में बड़ी मात्रा में सोने की खपत होती है,जबकि उत्पादन नहीं हो पाता है,देश सोने की जरूरत व खपत का अधिकांश हिस्सा आयात पर निर्भर करता है।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भारी मात्रा में सोने के आयात से देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर विपरीत असर पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की ओर से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और अर्थव्यवस्था के हित में ‘एक साल तक सोना न खरीदने’ की सुझात्मक अपील पर देश हित में सभी सहयोग करें।

पुलिस आयुक्त  ने बताया कि 01 वर्ष के लिए बहुत आवश्यक न हो तो गोल्ड परचेज न करें, गोल्ड परचेज पाबंदी जैसी अफवाहों के बारे में ग्राहकों,आमजन को जागरूक करने में सहयोग करें,सामुदायिक परिवहन को वरीयता दें, सरकार ट्रेडर्स, उद्यमी, व्यापारियों के कल्याण हेतु कार्य कर रही है राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री  द्वारा की गई अपील पर अपना सक्रिय सहयोग करें।

बैठक में बताया गया कि विभिन्न प्लेटफार्म में चल रही अफवाह कि देश में सोना, चांदी खरीद पर कोई पाबंदी है, नितांत निराधार व तथ्यहीन है, उक्त तथ्य भी सामने आया है कि प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद शादियों के सीजन के चलते लोगों में यह डर है कि भविष्य में सोने के दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं या पाबंदियां लग सकती हैं, जिसके कारण लोग घबराकर अभी सोना खरीद रहे हैं।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय व पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा शहर तथा जनपद की विभिन्न सर्राफ एसोसिएशन पदाधिकारी/ प्रतिनिधियों,सोने व चांदी के थोक व खुदरा कारोबारियों,व्यापारी बंधुओं से अपील करते हुए आह्वान किया कि आज वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत सभी आयातित चीजें महंगी हुई हैं, राष्ट्र हित में सभी अपने दायित्वों को निभाएं, सभी सर्राफा कारोबारी,ग्राहकों को पुराने गोल्ड से नए आभूषण बनवाने आदि में मेकिंग चार्ज तथा अन्य प्रकार की छूट देकर प्रोत्साहित करें।
बैठक में सर्राफा कारोबारियों, व्यापारी बंधुओं ने भी मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई अपील का पूर्ण समर्थन करते हुए राष्ट्रहित में अनावश्यक गोल्ड परचेज न करने, वैश्विक परिस्थितियों के प्रति ग्राहकों को भी जागरूक करने तथा इस राष्ट्रीय मुहिम में अपना सहयोग, समर्थन देने की बात कही।
बैठक में डीसीपी ट्रैफिक श्री सोनम कुमार, जीएसटी विभाग के मृत्युंजय कुमार सिंह, आगरा सर्राफ एसोसिएशन के सदस्यगण, व्यापार मंडल के टीएन अग्रवाल, विजय सामा, जय पुरुषनानी, संजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *