आगरा। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के कीठम -फरह के मध्य फाटक सं.- 514 पर ट्रैक अनुरक्षण कार्यअनुरक्षण का कार्य दिनांक 10.02.2026 से 15.02.2026 तक होना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 10.02.2026 को प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 15.02.2026 को रात्रि 12:00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग रोड ओवर ब्रिज 513 एवम फाटक संख्या 515 से गुजारने की व्यवस्था की गयी है|
जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे|


