आज शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

Press Release उत्तर प्रदेश

—– मेट्रो कार्य के चलते राइजिंग मेन लाइन इंटरकनेक्शन, जलकल विभाग ने जारी की एडवाइजरी

आगरा। शहर में 5 मई को जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत सुल्तानगंज पुलिया के पास 250 एमएम और 500 एमएम राइजिंग मेन लाइन के इंटरकनेक्शन का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते शाम के समय कई प्रमुख इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक संघ भूषण के अनुसार इस कार्य के कारण बल्केश्वर, कमला नगर एच ब्लॉक व बी ब्लॉक, न्यू आगरा, इन्द्रपुरी, मुगल रोड, आदर्श नगर, तेज नगर, गंगा गोरी बाग, प्रोफेसर कॉलोनी, राधा नगर, राधा विहार, अनुराग नगर, लोहिया नगर, बसंत विहार और भूड़ का बाग समेत आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे जलापूर्ति मिलने पर पहले से ही आवश्यकतानुसार पेयजल का भंडारण कर लें और पानी का उपयोग मितव्ययिता से करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। इसके
साथ ही जलकल विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की तैयारी की है। जरूरत पड़ने पर नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंताओं से भी सहायता ली जा सकती है। जलकल महाप्रबंधक ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *