आगरा मंडल में टिकट जांच अभियान के तहत टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए दिनांक 15 नवंबर 2026 को एक ही दिन में व्यक्तिगत रूप से उल्लेखनीय रेल राजस्व अर्जित किया गया।
इस दौरान विपिन कुमार, चल टिकट निरीक्षक/मथुरा द्वारा सर्वाधिक 105 मामलों में कुल 1,33,055 रुपये की रेल आय अर्जित की गई। वहीं सैय्यद मुदस्सर, चल टिकट निरीक्षक /आगरा कैंट द्वारा 64 मामलों में 52,400 रुपये तथा रवेंद्र कुमार, चल टिकट निरीक्षक/मथुरा द्वारा 55 मामलों में 51,010 रुपये की रेल आय अर्जित की गई।
इस प्रकार उक्त तीनों टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा एक ही दिन में कुल 224 मामलों के माध्यम से 2,36,465 रुपये की रेल आय अर्जित की गई। इन कर्मचारियों का यह प्रदर्शन उनके समर्पण, कार्यकुशलता एवं राजस्व अर्जन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आगरा मंडल द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।
आगरा मंडल यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के साथ-साथ रेल राजस्व में वृद्धि एवं रेलवे नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


