1 जनवरी 2027 से लागू होंगे नए ट्रेन नंबर, ठहराव एवं रखरखाव व्यवस्था रहेगी पूर्ववत
रेलवे द्वारा वास्को-डी-गामा और हजरत निजामुद्दीन के बीच संचालित ट्रेनों के नंबर में बदलाव किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 12779 वास्को डी गामा–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संशोधित नंबर 17379 होगा। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन– वास्को-डी-गामा एक्सप्रेस का नया नंबर 17380 निर्धारित किया गया है।
ट्रेनों के नंबर में यह बदलाव 1 जनवरी 2027 से (प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली यात्रा के अनुसार) लागू होगा। ट्रेन के मौजूदा ठहराव और रखरखाव व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन की संशोधित संख्या का ध्यान रखें।


