एकलव्य स्टेडियम का तरणताल दो मई से खुलेगा, शुल्क प्रतिमाह 500 और एक हजार 1000

Press Release SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 30 अप्रैल, 2026। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा स्थित तरणताल का संचालन  02 मई, 2026 से प्रारम्भ किया जा रहा हैं। तरणताल में तैराकी करने के इच्छुक अभ्यर्थी / सदस्य निम्न शुल्क जमा कराकर अपना पंजीयन कराने के उपरांत तैराकी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं:-

18 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिका

रू0 500/- प्रतिमाह

18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष / महिला

रू0 1000/- प्रतिमाह

तैराकी के अभ्यास हेतु समय सारिणी निम्नवत् हैं:-

बालक एवं पुरूष वर्ग

सायं 4.00 से 5.00 एवं 5.00 से 6.00 बजे तक

बालिका एवं महिला वर्ग सायं 6.00 से 7.00 बजे तक

अतः तरणताल में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी अपने आधार कार्ड की प्रति. 02 फोटो एवं डॉक्टर द्वारा निर्गत चर्मरोग रहित होने के प्रमाण पत्र सहित किसी भी कार्य दिवस में सायं 3.00 से 4.00 बजे तक कार्यालय की खिड़की पर उपस्थित होकर अपना पंजीयन करालें। पंजीकरण की पूर्ण प्रक्रिया उपरांत ही तरणताल में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जायेगी। यह जानकारी  क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *