
आगरा। दिनांक 25.04.26 से 28.04.29 तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ियों आदित्य सिंह राणा एवं सिद्धार्थ वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उत्तर मध्य रेलवे के दोनों प्रतिभाशाली जिम्नास्ट खिलाड़ी आदित्य सिंह राणा एवं सिद्धार्थ वर्मा ने अपने कोच देवेंद्र प्रताप झा के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेलवे टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विशेष रूप से पोमेल हॉर्स (Pommel Horse) स्पर्धा में उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ी सिद्धार्थ वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने उत्तर मध्य रेलवे तथा भारतीय रेलवे का गौरव बढ़ाया है।
इस शानदार सफलता पर खिलाड़ियों, कोच देवेंद्र प्रताप झा तथा पूरी भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक्स टीम को बधाई दी गई। यह उपलब्धि उत्तर मध्य रेलवे के खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।


