आगरा, 21 मई। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार तेलंगाना राज्य के जोगुलांबा गडवाल ज़िले के बृंदावन गार्डन में ताइक्वांडो फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं तेलंगाना राज्य ताइक्वांडो संघ के सहयोग से 15 से 17 मई को आयोजित 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जोकि (सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर-बालक एवं बालिका फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली गई में आगरा के उदीयमान खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की और से प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर 6 स्वर्ण,1 रजत एवं 4 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया ।
फाइट एवं पूमसे स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे :-
स्वर्ण पदक विजेता-
इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा
(2 स्वर्ण पदक)
संतोष कुमार सिंह
(2 स्वर्ण ,1 कांस्य ),
माधव गौतम एवं परी माथुर।
रजत पदक विजेता-
एंजल सिंह ।
कांस्य पदक विजेता-
आरिका शुक्ला,यशस्वी गौतम एवं
तनिष्का सिंह ।
उपरोक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण देश के सभी राज्यों के 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
मास्टर पंकज शर्मा,सी ई ओ संगीता शर्मा,संतोष कुमार सिंह,माधव गौतम,परी माथुर,एंजल सिंह,
आरिका शुक्ला,यशस्वी गौतम एवं
तनिष्का सिंह का स्वागत किया गया ।
उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा,हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।


