
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 15 मई से 05 जून 2026 तक मंडल स्तर पर व्यापक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate Change” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
इसी क्रम में दिनांक 21.05.2026 को भारतीय रेलवे एवं आईआरसीटीसी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत बायोडिग्रेडेबल एवं नॉन-प्लास्टिक कटलरी के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करना तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके तहत यात्रियों एवं खानपान सेवा प्रदाताओं को प्लास्टिक कटलरी के स्थान पर जैव-अवक्रमणीय एवं पर्यावरण हितैषी कटलरी के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी तथा स्वच्छ एवं हरित रेलवे परिसर विकसित करने में सहायता मिलेगी।अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single Use Plastic) के उपयोग को कम करना, स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा के निर्देशन में यह अभियान मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यालयों, रनिंग रूम, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य रेलवे परिसरों में निरंतर चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा मिशन LiFE के सिद्धांतों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आगामी दिनों में रेलवे कर्मचारियों हेतु कार्यशालाएं, वृक्षारोपण कार्यक्रम, अपशिष्ट प्रबंधन अभियान एवं डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
आगरा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate Change” पर संचालित यह अभियान हम सभी के लिए एक सशक्त संदेश है कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। आइए, हम सभी मिलकर अपने रेलवे परिसरों को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाएं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।


