उमस भरी भीषण गर्मी पर भारी हाकी का जुनून

SPORTS उत्तर प्रदेश

स्थान- एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम,आगरा
दिनांक 21 अगस्त
समय-सुबह के 8 बजे
उमस भरी भीषण गर्मी में आज सुबह लगभग आठ बजे पुलिस के खिलाड़ी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर पूरे जोश के साथ हाकी खेल रहे थे। उमसभरी गर्मी में कई खिलाड़ी तो टीशर्ट पहने बिना ही खेल रहे थे। हालांकि इनका जोश देखते ही बन रहा था। इन खिलाड़ियों ने आपस में ही दो टीमें बना ली थीं। इसके बाद पूरे जोश के साथ हाकी खेल रहे थे। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि इस उमस भरी भीषण गर्मी का इन पर कोई असर हो रहा था।
इसे ही तो कहते हैं खेल का जुनून। जब खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं तो उन पर न तो सर्दी का असर होता है और न ही गर्मी का। तभी तो हमारे खिलाड़ी देश और दुनियां में नाम रोशन कर पाते हैं। इसी तरह सभी खेलों के खिलाड़ियों को जोश के साथ मैदान में उतरना चाहिये, जिससे कि आगे चलकर शहर के साथ ही प्रांत और देश का नाम रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *