आगरा। दौरेठा शाहगंज विराट आशियाना कालोनी निवासी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया है कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्रधान दौरेठा और क्षेत्रीय विधायक और मंत्री द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण क्षेत्र जल भराव से घिरा हुआ है। पानी के निकास के लिए नाला निर्माण की आवश्यकता है। इन दिनों हल्की सी बारिश में भी विराट आशियाना कालोनी जलमग्न हो जाती है। जिससे लोगों को घरों में कैद होकर रहना पड़ जाता है। अथवा बाहर निकलने के लिये तैरते हुए जाओ।
क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की कि नाला निर्माण कराया जाए। जिससे कि यहां के निवासियों को नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा है कि हम लोग इस संबंध में तमाम लिखापढ़ी कर चुके हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसका परिणाम है कि क्षेत्र के निवासी परेशान हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द जलभराव के अलावा सड़क किनारे अंधेरा रहता है स्ट्रीट लाइट वर्षो से बन्द पड़ी हुई है, उन्हें ठीक कराया जाए। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि जल्द उनकी सुनवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन के लिये हमें कदम उठाना पड़ेगा।


