रेलवे स्टाफ की सतर्कता से यात्री का छूटा हुआ बैग सुरक्षित लौटाया गया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा रेल मंडल में रेलवे स्टाफ की सतर्कता एवं ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। गाड़ी संख्या 19038 (अवध एक्सप्रेस) के S-1 कोच में सीट संख्या 75 पर यात्रा कर रहे यात्री श्री निरंजन कुमार गुप्ता का एक बैग यात्रा के दौरान छूट गया था। यात्री ने गोरखपुर से ईदगाह तक यात्रा की थी।
इस संबंध में यात्री द्वारा 139 हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होते ही रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई की गयी। टीटीई श्री प्रमोद को सीट पर बैग प्राप्त हुआ तथा बयाना स्टेशन पर उक्त बैग को सुरक्षित रूप से हैंड ओवर किया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए बैग को ईदगाह स्टेशन वापस लाया गया।
अंततः, रेलवे स्टाफ द्वारा यात्री को उसका बैग सुरक्षित एवं सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया। अपना सामान वापस पाकर यात्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेलवे परिवार का आभार जताया तथा ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और ऐसे कार्यों से रेलवे कर्मचारियों की जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता का परिचय मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *