आगरा के पश्चिम पुरी,सिकंदरा स्थित हिलमैन पब्लिक स्कूल के इंडोर हॉल में 26 से 28 जून 2026 तक ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो एसोसिएशन एवं ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के सहयोग से जारी राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर सेमिनार की विस्तृत जानकारी देते हुए ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा महासचिव मास्टर पंकज शर्मा ने बताया दूसरे दिन आंध्र प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक संतोष श्रीरंगम ने विशेष रूप से निष्पक्षता का पाठ पढ़ाया गया उन्होंने बताया कि निर्णायकों को निडरता के साथ निष्पक्ष होकर निर्णय देना चाहिए,जिससे प्रतिभागी खिलाड़ियों का किसी भी प्रकार से अहित न हो सके क्योंकि खिलाड़ी पूरे वर्ष कड़ी मेहनत से प्रशिक्षण लेकर किसी भी प्रतियोगिता के एरीना में अपने खेल कौशल से खेलने आता है,इसलिए निर्णयों में स्पष्टता और निष्पक्षता के साथ हाथों के सिगनल्स और मूवमेंट्स बड़ी फुर्ती और तेजी के साथ होने चाहिए ।
निर्णायकों को प्रशिक्षकों और दर्शकों के दबाव में आए बिना निष्पक्ष निर्णय देने चाहिए ।
उपरोक्त अवसर पर ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया महासचिव प्रभात कुमार शर्मा,उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ, महासचिव अनिल कुमार एवं कोषाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह ने प्रशिक्षुओं का उत्साह बड़ाया ।
जबकि जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के उपाध्यक्ष डॉ यू के शर्मा,कोषाध्यक्ष (एडवोकेट)
योगेन्द्र वार्ष्णेय,सी ई ओ संगीता शर्मा,अविनाश पोखरियाल,अंशु पोखरियाल,संदीप सैनी आदि उपस्थित रहे ।
विशेष:-आगरा के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि आगरा ताइक्वान्डो के 40 वर्षों के इतिहास में उक़्त ताइक्वान्डो राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर सेमिनार आगरा में पहली बार आयोजित हो रहा है,जिसमे विभिन्न राज्यों के ब्लैक धारक खिलाड़ी,प्रशिक्षक एवं निर्णायक वर्तमान में विश्व स्तर पर ताइक्वान्डो फाइट में हुए नवीन परिवर्तनों से अपने आप को अपडेट कर रहे हैं ।
सेमिनार में सभी प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल,थ्योरी में प्रोजेक्टर के माध्यम से विशेष ज्ञान,अनुशासन एवं निष्पक्षता को पढ़ाया एवं सिखाया जा रहा है ।
कल/आज प्रशिक्षण प्रातः 5.30 बजे से प्रारंभ होगा ।


