माध्यमिक जिला स्तरीय खेलों का हुआ आवंटन

Press Release उत्तर प्रदेश

जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा रविंद्र पाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में उक्त बैठक का आयोजन किया गया ।
जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में वर्ष 2026 के लिए वार्षिक कैलेंडर हेतु खेलों का आवंटन किया गया जिसमें 31 खेलों को लगभग 52 स्कूलों के मध्य में बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग खेलों का वितरण हुआ ।
पिछले वर्ष का आय व्यय का लेखा-जोखा भी रखा गया ।किस प्रकार से आने वाले खेल कराए जाने हैं उस विषय पर चर्चा हुई ।
टीमों को मंडल स्तर पर किस प्रकार से प्रतिभागी करना है प्रदेश स्तर पर किस प्रकार से प्रतिभा करना है ।उस पर भी चर्चा हुई बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा विश्व प्रताप सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ,रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और मंडलीय पर्यवेक्षक डॉ अनिल वशिष्ठ, जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद के प्रधानाचार्य डॉक्टर एस के सिंह और जनपद कीड़ा समिति के कोषाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार जैन ,सहित तमाम प्रधानाचार्य एवं व्यायाम शिक्षक मौजूद थे सर्वसम्मति से 31 खेलो का आवंटन जिसमें 14 वर्ष 17 वर्ष एवं 19 वर्ष बालक एवं बालिकाओं का अलग-अलग स्कूलों को आवंटित किया गया ।खेलकूद बिल्कुल सुचिता पूर्ण सही मानक के अनुसार उत्साह पूर्ण आयोजित कराया जाए ऐसा भी जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने कहा ।
इस अवसर पर रीनेश मित्तल, संजय नेहरू, केपी सिंह, पंकज शर्मा, रविप्रकाश पंकज कश्यप , दिग्विजय सिंह शाहतोश गौतम,लता चौहान, विदुषी सिंह, डी के सिंह, हिमांशु शर्मा गोविंद सिंह राहुल चौधरी, अवधेश सिंह, जनार्दन राणाआदि मौजूद थे ।सबसे पहला खेल नेहरू हॉकी और तैराकी से प्रतियोगिताओं का आगाज होगा । चलते आ रहे ओलंपिक खेलों के अलावा कुछ परंपरागत खेल भी शामिल किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *