आगरा, 16 अप्रैल। सत्र 2025-26 में आवासीय छात्रावास में प्रवेश हेतु 12 वर्ष से कम आयु के जिम्नास्टिक्स खेल के बालक/बालिकाओं तथा 15 वर्ष से कम आयु के वालीबाल खेल के बालक/बालिका वर्ग का केन्द्रीय शिविर दिनांक 02 अप्रैल, 2025 से 16 अप्रैल, 2025 तक 15 दिवसीय केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में संचालित किया गया। आज दिनांक 16 अप्रैल, 2025 को केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन मुख्य अतिथि श्री एस० के० वार्ष्णेय , सेवानिवृत्त क्रीडाधिकारी द्वारा केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर के खिलाडियों को आशीष वचन दिये जाने के पश्चात प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर संदीप पुण्डीर ,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, राहुल चोपडा, क्रीडाधिकारी फिरोजाबाद, संदीप सिंह गुप्ता, क्रीडाधिकारी प्रयागराज, श्रीमती साधना सिंह क्रीडाधिकारी मैनपुरी, अखिल चौधरी उपक्रीडाधिकारी वागपत एवं आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


