गांधी जयंती पर आयोजित क्रासकंट्री सुशांत राजपूत और सपना ने जीती

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन ,आगरा के संयुक्त तत्वावधान में गॉंधी जयन्ती के उपलक्ष्य में आज दिनॉंक 02 अक्टूबर, 2026 को बालक एवं बालिका वर्ग में 05 कि0मी0 क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया गया। जिसके विजेता सुषांत राजपूत और सपना रहे।
इस रेस का शुभारम्भ संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को झण्डा दिखाकर किया गया। यह रेस एकलव्य स्टेडियम, आगरा से सौदागर लाइन बाजार वाले गेट से प्रारम्भ होकर नन्द चौराहा, आयुक्त निवास, होटल क्लार्कशिराज,लालबहादुर शास्त्री चौराहे से मुड़कर माल रोड होते हुएं प्रधान डाकघर चौराहे से मुड़कर सदर बाजार होते हुए स्टेडियम के मुख्य द्वार पर ही समाप्त हुई।
इस रेस के विजयी धावक-
बालक वर्गः- सुशान्त राजपूत (प्रथम), निशांत ठाकुर (द्वितीय), विष्णु पुत्र जीत सिंह (तृतीय), विष्णु पुत्र विजय सिंह (चतुर्थ), कुलदीप (पांचवे) एवं प्रिंस (छठवें) स्थान पर रहें।
बालिका वर्गः- कु0 सपना (प्रथम), कु0 सानिया (द्वितीय), कु0 भावना (तृतीय), कु0 उपासना (चतुर्थ), कु0 कोमल (पांचवे) एवं कु0 सोनम (छठवें) स्थान पर रहीं।
रेस को आयोजित कराने में राजेश यादव, श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, हरदीप सिंह हीरा , अनुज कपूर, मनीष वर्मा, योगेश वर्मा, सुश्री कल्पना चौधरी, विनय कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, साहिल कुमार, आशुतोष तिवारी, रघुनाथ यादव, दक्ष गौतम एवं जावेद ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि महेश चन्द्र शर्मा, महानगर महामंत्री, भाजपा के द्वारा किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया। गॉंधी जयन्ती के अवसर पर महात्मा गॉंधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मोहित वर्मा, बृजप्रान्त सहमंत्री-क्रीड़ा भारती, पूर्व क्रीड़ाधिकारी स.एस.चौहान, प्रशिक्षक जुनैद सलीम, वरिष्ठ पत्रकार लाखन सिंह बघेल सहित समस्त प्रशिक्षक, स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *