जनपद स्तरीय ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत पी.पी.टी. राउंड (चैलेंज ट्रैक) का सफल आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 26.11.2026.युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल महानिदेशालय, उ०प्र० के निर्देशानुसार 25 नवम्बर को यूथ हॉस्टल, आगरा में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027’ के अंतर्गत जनपद स्तरीय चैलेंज ट्रैक (पी.पी.टी. राउंड) का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों ने इस जनपद स्तरीय चैम्पियनशिप में अपनी प्रस्तुति (PPT) दी। निर्णायक मंडल (ज्यूरी) द्वारा निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन के उपरान्त प्राप्त अंकों के आधार पर शीर्ष 06 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जो आगामी चरण में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित शीर्ष 06 प्रतिभागियों का विवरण निम्नवत् है:
1. जानवी शर्मा, प्रथम स्थान
2. जतिन मणि ,द्वितीय स्थान
3. गुहान मल्होत्रा ,तृतीय स्थान
4. ज्योति राजपूत,चतुर्थ स्थान
5. सोनल अग्रवाल, पंचम स्थान
6. पायल चौधरी, षष्ठम स्थान
कार्यक्रम के समापन पर निर्णायक मंडल द्वारा चयनित इन विजेता प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्रवण कुमार सहगल, जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेन्द्र कुमार, डा० मनोज कुमार असिस्टेंट प्रो०, डा० नेत्रपाल सिंह असिस्टेंट प्रो०, डा० सुमित चन्द्रा प्रो०, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वरुण कुमार, रवि अरेला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *