आगरा । खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 14 से 16 नवम्बर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रायबरेली में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 01 नवम्बर, 2026 को सायं 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 02 नवम्बर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 31.12.2010 के बाद हुआ हो,तथा वजन 55 कि0ग्रा0 से कम हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क है।
सबजूनियर बालिका कबड्डी चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 01 एवं 02 नवम्बर, 2026 को अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


