आगरा। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2026 में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश कबड्डी एवं खो-खो पुरूष एवं महिला टीमों का चयन महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ पर निम्न तिथियों में प्रातः 11.00 बजे से किया जा रहा हैं।
1- कबड्डी एवं खो-खो बालिका वर्ग – 03.11.2026
2- कबड्डी एवं खो-खो बालक वर्ग – 04.11.2026
इन ट्रायल्स में वहीं खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 01 जनवरी, 2009 (अण्डर-18) को या उसके बाद हुआ हो। चयन/ट्रायल्स के समय सभी खिलाड़ी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अवष्य साथ लेकर आएं। कबड्डी पुरूष में 70 कि0ग्रा0 एवं महिला में 65 कि0ग्रा0 भार निर्धारित हैं।
अतःउक्त ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दर्शाई गई तिथियों में निर्धारित प्रमाण पत्रों सहित स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ पर उपस्थित हों।


