सब-जूनियर टेबल टेनिस ट्रायल 7, 8 अक्टूबर को

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश टेबल-टेनिस संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 11 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक/बालिका टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सबजूनियर बालक/बालिका टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 07 अक्टूबर,2026 को सायं 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 08 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालक/बालिका भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म दिनांक 01 जनवरी, 2012 या उसके बाद हुआ हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क है।
सबजूनियर बालक/बालिका टेबल-टेनिस चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 07 अक्टूबर, 2026 को सायं 3.00 बजे एवं 08 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *