🏆आगरा। आर जे स्पोर्ट्स जिम्नास्टिक एकेडमी, आगरा में क्रीड़ा भारती, आगरा महानगर (ब्रज प्रांत, उत्तर प्रदेश) द्वारा संस्थापना दिवस एवं श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
🥇 प्रथम स्थान – सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल
🥈 द्वितीय स्थान – आर जे जिम्नास्टिक अकादमी
🥉 तृतीय स्थान – लोटस वैले वर्ल्ड स्कूल
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा कुछ बच्चों को अकादमी की ओर से धनराशि भी प्रदान किए गए।
बालिका वर्ग में कामाक्षी शर्मा को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया, वहीं बालक वर्ग में प्रणव को भी धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती उत्तरप्रदेश), राजेश कुलश्रेष्ठ (क्षेत्रीय संयोजक, क्रीड़ा भारती – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) रहे।
विजेताओं को पुरस्कार वीरेंद्र कुमार मित्तल (जिलाध्यक्ष), दीपक ढल , चंद्र प्रकाश जिला मंत्री रुपेश अग्रवाल (मीडिया प्रभारी, आगरा महानगर) पीयूष डिप्टी सीएम एवं राजेश कुशवाहा (विभाग संयोजक) द्वारा प्रदान किए गए।
अकादमी के निदेशक रामप्रवेश दुबे ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने की बात कही।
निर्णायक मंडल में विशाल शुक्ला, इंद्रजीत, अंशुल एवं नेहा वर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम में पूजा, कोच आर्यन मलिक सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
सुजल जी (GB मजदूर) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


