यूपी में सपा की पोस्टर सियासत शुरू, लखनऊ में लगाया होर्डिंग- 27 में आएंगे अखिलेश, 32 में भव्य अर्धकुंभ कराएंगे विशेष

Politics

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की पोस्टर सियासत शुरू हो गई है। सपा कार्यालय के बाहर नई पोस्टर बाजी से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। पोस्‍टर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अख‍िलेश यादव की तस्‍वीर लगी है।

महाकुंभ स्नान की तस्वीर के साथ 2027 और 2032 के लिए बड़ा दावा समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग में अखिलेश यादव की भव्य तस्वीर लगाई गई है।यह तस्वीर महाकुंभ में गंगा स्नान की है। दावा किया जा रहा है कि 2027 और 2032 के चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। होर्डिंग में साफ लिखा है- 27 में आएंगे अखिलेश, 32 में भव्य अर्धकुंभ कराएंगे विशेष। अखिलेश यादव की तस्वीर वाला पोस्टर सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश प्रवक्ता सोमिल सिंह श्रीनेत ने लगवाया है।

बता दें क‍ि हाल ही में म‍िल्‍कीपुर का उपचुनाव संपन्‍न हुआ है। वोट‍िंग को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को न‍िशाने पर लि‍या है। तभी से आयोग पर धांधली का आरोप लगा रहे हैं। ये पोस्‍टर भी चुनाव आयोग के ख‍िलाफ आक्रोश द‍िखाते हुए लगाया गया है।

गौरतलब हाे क‍ि सपा मुखिया अख‍िलेश यादव ने चुनाव आयोग पर व‍िवाद‍ित बयान द‍िया था।जि‍सकी खूब आलोचना भी हुई थी।अख‍िलेश यादव ने आयोग को मरा कह द‍िया था और कफन भेंट करने की बात कही थी। इसके अलावा अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा पर चुनाव में धोखाधड़ी की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा इसी तरह चुनाव लड़ती है।चुनाव आयोग मर चुका है और उन्हें उस पर डालने के लिए सफेद चादर लानी चाहिए थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में एसएसपी से लेकर सबसे कनिष्ठ अधिकारी तक ने सपा सदस्यों को निशाना बनाया और धमकाया। साथ ही कहा कि भाजपा नेताओं को मिल्कीपुर उपचुनाव में अपने अपने कृत्यों के लिए महाकुंभ में डुबकी लगानी चाहिए।

सपा सदस्य गुरुवार को लोकसभा में सफेद चादर लेकर पहुंचे, जिस पर चुनाव आयोग लिखा हुआ था। एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने पलटवार कर कहा कि जब उनकी पार्टी जीतती है, तो क्या यह उसी चुनाव आयोग की निष्पक्षता के कारण नहीं होता। उन्होंने कहा कि सपा एक संवैधानिक पार्टी है और उसने उत्तर प्रदेश में लोकसभा में भी सफलता प्राप्त की है। जब वे अयोध्या में जीते तो चुनाव आयोग ठीक था। अब जब वे कटहरी या मिल्कीपुर में हार रहे हैं तो वे धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं। यह निदंनीय है और अखिलेश यादव को अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा पर निशाना, हिंदुत्व को लेकर बढ़ती रणनीति

राजनीतिक विश्लेषक प्रभा शंकर का मानना है कि समाजवादी पार्टी अब हिंदू मतदाताओं को साधने की रणनीति अपना रही है। महाकुंभ की तस्वीरों के साथ इस तरह का संदेश देना, सपा की बदली हुई रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

-साभार सहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *