
बुकिंग खिड़की पर टिकट लेने बाले यात्रियों की लगी लंबी लाइन
आगरा, 8 जून। मण्डल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में तथा संजय गौतम सहायक वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, एवं मण्डल वाणिज्य निरीक्षक आर के सिंह द्वारा मण्डल के रूँधी स्टेशन पर दिनांक-08.06.2026 को अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध एक विशेष टिकट जांच का आयोजन किया गया।
उक्त जांच अभियान में दीपक गुप्ता मण्डल वाणिज्य निरीक्षक/गोवर्धन, हेमंत अग्रवाल मुख्य टिकट निरीक्षक /मथुरा जं., एवं श्रीमती मंजूलता जोशी, पूजा मीना चल टिकट निरीक्षक के अलावा अन्य टिकट जांच कर्मचारी श्री प्रवीन कुमार, सुधीर कुमार मौर्या, बलवीर मीना, हिमांशु खत्री के अलावा पर्याप्त संख्या में रेल सुरक्षा बल स्टाफ मौजूद रहा ।
जांच के अंतर्गत रूँधी स्टेशन के प्लेटफार्म के अतिरिक्त गाड़ी सं0-64905,64903, एवं 12808 को भी चैक कराया गया । उक्त जांच में 73 बिना टिकट यात्रियों से 21770/- एवं 01 यात्री से रेल परिसर में गंदगी करने पर 100/- रुपये सहित कुल 74 यात्रियों से 21870/- रुपये का रेल राजस्व बसूल किया गया।
जन संपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार के टिकट जांच अभियान मण्डल में निरंतर चलाये जा रहे है, जिससे अनियमित यात्रा करने बाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।
अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर तथा निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर मे गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।


