शहरभर में चला स्वच्छता अभियान, पार्कों और घाटों पर विशेष सफाई

Press Release उत्तर प्रदेश

——- मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

आगरा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम ने शहर की सीमा में स्थित सभी पार्कों, जलाशयों और यमुना घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। साथ ही एंटी प्लास्टिक ड्राइव के तहत प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र विकसित करने की पहल की गई। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

नगर निगम की टीमों ने अशोक नगर, सीताराम कॉलोनी, राधा नगर सिकंदरा, ईस्ट गेट ताजमहल और मास्टर प्लान रोड खंदारी आदि क्षेत्रों में श्रमदान किया। वहीं श्याम विहार नरायच, एत्माद्दौला पार्क, अंबेडकर पार्क, ईदगाह कॉलोनी, नगला पदी, सूर्य लोक कॉलोनी, पालीवाल पार्क नेहरू नगर और ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित पार्कों में विशेष सफाई अभियान चलाकर वहां की गंदगी हटाई गई। इसके अलावा सिटी कांवेंट स्कूल कमला नगर, बैन बाजार सिकंदरा, ईस्ट गेट ताजमहल, न्यू आगरा, सेंट मैरी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़ स्कूल, विजयनगर कॉलोनी स्कूल और बस स्टैंड आईएसबीटी पर छात्रों और स्थानीय लोगों को मानव श्रृंखला के माध्यम से स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
यमुना के घाटों पर भी सफाई अभियान चलाया गया। पालीवाल पार्क, हाथी घाट, बल्केश्वर घाट और पार्वती घाट पर बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने श्रमदान किया। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि गांधी जयंती तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *