गणतंत्र दिवस पर महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे, आगरा द्वारा सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, आगरा द्वारा आज दिनांक 26.01.2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक सेवा के अंतर्गत रेलवे अस्पताल, आगरा में भर्ती मरीजों को फल एवं कंबल का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को राहत प्रदान करना एवं मानवीय संवेदना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल, सचिव श्रीमती माधुरी सिंह, संयुक्त सचिव श्रीमती रीना बघेला सहित संगठन की सदस्यगण श्रीमती रेनु प्रसाद, श्रीमती स्नेहा कुमारी,श्रीमती मोनिका सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती प्रियंका वर्मा, श्रीमती सविता त्रिपाठी, श्रीमती निशी मित्तल एवं श्रीमती शोभा दयाल उपस्थित रहीं। उन्होंने मरीजों का हाल-चाल जाना तथा उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।इसी क्रम में महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित सिलाई केंद्र ‘उल्लास’ में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में सिलाई केंद्र की महिला प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किए गए। अध्यक्षा ने प्रशिक्षित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महिला कल्याण संगठन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इस अवसर पर सिलाई केंद्र की प्रशिक्षित महिलाओं एवं सफाई कर्मियों ने महिला कल्याण संगठन के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *