नगर निगम ने शहर में लगाये हजारों पौधे

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत आज नगर निगम ने वृहद वृक्षारोपण कार्यकम का आयोजन किया। इस दौरान एनजीओ, स्कूली छात्र-छात्राओं,स्काउट गाइड और पार्षदों की मदद से पैतालिस हजार से अधिक पौधे रोपे गये। सर्वाधिक पौधे सेक्टर नौ स्थित आक्सीवन पार्क में 10465 रोपे गये। यहां पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान शहर के कई विधायक, प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने आवास विकास सेक्टर 16 स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया। इसके अलावा कांिलदी विहार में मियांबाकी पद्धति पर साढ़े ग्यारह हजार से अधिक पौधे लगाये गये। टेढ़ी गगिया अस्सी फुटा डिवायडर, ईदगाह पार्क, प्राइमरी स्कूलों, पार्कों और सड़कों के किनारे भी हजारों की संख्या में पौधे रोपे गये। नगर निगम की ओर से सभी पार्षदों को बीस बीस पौधे उपलब्ध कराये गये थे। उन्होंने भी अपने अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर निगम के द्वारा स्वयं सेवी संस्था अनफोल्ड फाउंडेशन, सत्यमेव जयते फाउंडेशन,गरीब नवाज फाउंडेशन,पर्यावरण मित्र आदि का भी सहयोग लिया गया। वृक्षारोपण के दौरान नीम,पीपल, सीशम, कनेर, टिकोमा,हर श्रंगार, अमरुद,शहतूत,नीबू करौंदा, कदम और जामुन के पौधों को रोपा गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश षासन ने इस बार नगर निगम को 2.74 लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *