आगरा। आगरा रेल मंडल के नव नियुक्त वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता द्वारा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक आगरा संतोष त्रिपाठी भी उनके साथ उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम बुकिंग कार्यालय एवं आरक्षण कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। इसके उपरांत प्लेटफार्म पर स्थित कैटरिंग स्टॉल, सामान्य श्रेणी प्रतीक्षालय, महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय, पे एंड यूज़ शौचालय, पार्सल कार्यालय , स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, फूड प्लाजा, एग्जीक्यूटिव लाउंज, क्लॉक रूम, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, पार्सल कार्यालय, सीटीआई कार्यालय, पूछताछ केंद्र, नॉन-फेयर रेवेन्यू एसेट्स, वॉटर वेंडिंग मशीन, डीलक्स पे-एंड-यूज़ शौचालय सहित अन्य यात्री सुविधाओं का तथा प्लेटफार्म की साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों से यात्री सुविधाओं का फीडबैक लिया l
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, यात्री सुविधा तथा सेवा गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्टेशन की साफ-सफाई एवं यात्री सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच विशेष सक्रियता एवं तत्परता देखी गई। इस अवसर पर मंडल वाणिज्य निरीक्षक धर्मेंद्र पांडे, दिलीप यादव एवं सभी डिपो इंचार्ज उपस्थित रहे।


