सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप (एसआईजी) की टीम ने फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आज दिनांक 24.06.2026 को फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम के द्वारा स्टेशन के एक सिरे से दूसरे सिरे तक निरीक्षण किया| जिसके अंतर्गत स्टेशन ,प्रतीक्षालय कक्ष ,प्लेटफॉर्म, कैटरिंग स्टाल,बुकिंग ऑफिस, सर्कुलेटिंग एरिया,रिजर्वेशन ऑफिस व वाटर बूथ आदि का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया व उसके बारे मे  दिशा-निर्देश दिए एवं जिस बिन्दुओं पर इंप्रूवमेंट की जरूरत थी उसको संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं के रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाने हेतु मंडल के अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर कार्यरत निरीक्षक एवं पर्यवेक्षकों को काउंसिल किया गया व स्टेशन की साफ़ –सफाई उच्च स्तरीय बनाये रखने हेतु विशेष जोर दिया गया |  स्टेशन में जो भी कमियां और जरूरत है उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाते है । जिससे यात्रियों की सुविधायों में बढ़ोत्तरी की जा सके तथा उन्हें कम से कम असुविधायों का सामना करना पड़े |

इस निरीक्षण के दौरान श्री संजय कुमार गौतम सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग, श्री शेर सिंह मीना  सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी, श्री मनीष मिश्रा, सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, श्री पी.सी.अग्रवाल सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर एवं श्री. टी.के.अग्निहोत्री सहायक सुरक्षा आयुक्त व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *