प्रति वर्ष की भाँति आगामी ताज महोत्सव-2024 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किया जाना प्रस्तावित
15 जनवरी 2024 तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष किया जायेगा प्रस्तुत
आगरा.30 दिसंबर। संयुक्त निदेशक पर्यटन/सचिव, ताज महोत्सव समिति अविनाश चन्द्र मिश्र ने अवगत कराया है कि प्रति वर्ष की भाँति आगामी ताज महोत्सव-2024 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त थीम के निर्धारण हेतु आम जन मानस से स्व-रचित थीम आमंत्रित की गई है। निर्धारित तिथि दिनांक 15 जनवरी 2024 तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा तथा चयन समिति द्वारा चयनित थीम के आधार पर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
सचिव, ताज महोत्सव समिति ने आगे यह भी अवगत कराया है कि आगामी वर्ष के आयोजन हेतु अपनी स्व-रचित एवं महोत्सव की गरिमा के अनुरूप सारगर्वित थीम आगामी 15 जनवरी 2024 के सायं 05 बजे तक निम्नलिखित पते/ई-मेल पर प्रेषित करने का कष्ट करें। ताज महोत्सव समिति द्वारा चयनित थीम के रचियता को विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रूपये 10 हजार मात्र की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा। पता : सचिव, ताज महोत्सव समिति, उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64-ताज रोड, आगरा, दूरभाष :0562-2226431 है।