आगरा। *रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से* खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद आगरा द्वारा विशेष प्रवर्तन एवं निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने संग्रहित किए गए तथा संदिग्ध एवं अपमिश्रित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान *सैंया टोल प्लाजा, आगरा* के पास वाहन संख्या *MP 06 GA 3008* को रोककर जांच की गई। वाहन में लगभग *7000 लीटर सप्लायर दूध* भरा हुआ पाया गया। उक्त वाहन *फर्म त्यागी दूध डेयरी, नियर कलावती पेट्रोल पंप, कैलारस, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश* का था। वाहन चालक *रामनिवास कुशवाह पुत्र श्रीपति कुशवाह, निवासी नथालपुरा, थाना टेंटरा, सबलगढ़, मुरैना* से दूध के संबंध में आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। चालक द्वारा मौके पर *लाइसेंस, क्रय-विक्रय बिल एवं टेस्टिंग रिपोर्ट* प्रस्तुत नहीं की गई। साथ ही दूध कहाँ से लाया गया तथा कहाँ ले जाया जा रहा है, इस संबंध में भी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। मौके पर दूध का *01 विधिक नमूना* नियमानुसार संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। आवश्यक अभिलेख एवं दूध के स्रोत के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध न होने के कारण शेष लगभग *7000 लीटर दूध का नियमानुसार विनष्टीकरण* कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग *₹1,75,000/-* थी।
इसी क्रम में विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई एवं दुग्ध पदार्थों के विधिक नमूने भी संग्रहित किए गए। *सदर भट्टी, नई की मंडी, आगरा* स्थित श्री कमल चौरसिया पुत्र श्री श्याम बाबू चौरसिया से *घेवर, **8/140, नई की मंडी, आगरा* स्थित श्री सौरभ खंडेलवाल पुत्र श्री अनिल कुमार खंडेलवाल से *घेवर, तथा **मड़िया कटरा चौराहा, टोटा का ताल, आगरा* स्थित श्री वैभव गर्ग पुत्र श्री जगन प्रसाद गर्ग से *देशी घी* का विधिक नमूना संग्रहित किया गया।
*श्री बीकानेर स्वीट्स, खंदारी* से *घेवर एवं मेवा बाटी, **केदारी डेयरी एवं स्वीट्स, किशोरपुरा, बोदला रोड, आगरा* से *घेवर, **मुन्ना लाल स्वीट्स, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, आगरा* से *काजू कतली, तथा **रहनकला स्थित श्री चेतराम* से *पनीर* का विधिक नमूना संग्रहित किया गया।
इसके अतिरिक्त *भावना डेयरी, आगरा* से *दही, **सतीश मिष्ठान* से *घेवर, **कमल मिष्ठान* से *गुजिया, तथा **लाल सिंह हलवाई, अछनेरा* से *खोया लड्डू* का विधिक नमूना संग्रहित किया गया।
इसी प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान *ग्राम नाथूपुर, फतेहाबाद* में खाद्य कारोबारकर्ता *श्री श्यामू सिंह* के प्रतिष्ठान से *खोया का 01 विधिक नमूना एवं अपमिश्रक (वनस्पति जैसा पदार्थ) का 01 नमूना* संग्रहित किया गया। मौके पर लगभग *145 किलोग्राम खोया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग *₹29,000/-* थी, को नियमानुसार **विनष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त लगभग **52 किलोग्राम अपमिश्रक (वनस्पति जैसा पदार्थ)* को नियमानुसार *सीज करते हुए उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता श्री श्यामू सिंह की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया*।
इस प्रकार रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान *कुल 16 विधिक नमूने* संग्रहित किए गए। इनमें दूध, दही, पनीर, देशी घी, घेवर, मेवा बाटी, काजू कतली, गुजिया, खोया लड्डू तथा अपमिश्रक (वनस्पति जैसा पदार्थ) आदि सम्मिलित हैं। सभी नमूनों को नियमानुसार जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान के दौरान कुल लगभग *7000 लीटर दूध एवं 145 किलोग्राम खोया, जिसकी अनुमानित कीमत क्रमशः *₹1,75,000/- एवं ₹29,000/-* थी, का विनष्टीकरण कराया गया। साथ ही लगभग **52 किलोग्राम अपमिश्रक (वनस्पति जैसा पदार्थ)* को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
उक्त प्रवर्तन कार्रवाई में *श्री राकेश कुमार, श्री राकेश कुमार यादव, श्री अश्वतोष कुमार सिंह, श्री अमित कुमार सिंह एवं श्री सुरेंद्र कुमार चौरसिया* द्वारा प्रतिभाग किया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद आगरा द्वारा *रक्षाबंधन पर्व के दौरान आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रवर्तन एवं निगरानी की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*


