आगरा। हिंदू जल सेवा मंडली काला महल द्वारा सिंधी धर्मशाला, काला महल पर चेटीचंड पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 20 मार्च दोपहर, 1 बजे सत्संग, श्री अखंड पाठ साहब का भोग होगा और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। समाज की इस प्राचीन संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शाम 7.30 बजे ज्योति पार्षद रवी माथुर द्वारा प्रज्ज्वलित होगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने दी।


